जिलाधिकारी ने नमामि गंगे की बैठक लेते हुए निकायो को शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करने

खबर शेयर करें -

लक्ष्य के सापेक्ष कलेक्शन न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी।

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकायों द्वारा संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, लीगेसी वेस्ट निस्तारण एवं प्लास्टिक उन्मूलन अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बागेश्वर एवं गरुड़ नगर निकायों के लीगेसी वेस्ट के निस्तारण हेतु संबंधित उपजिलाधिकारियों को भूमि चयन की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों को डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक घर से नियमित रूप से कूड़ा संग्रहित किया जाए तथा नागरिकों को स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान संचालित किए जाएं।
उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के विरुद्ध चलानी कार्रवाई और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को नगर पंचायत कपकोट में स्थापित कॉम्पैक्टर प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करने को कहा।
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व एवं यूजर चार्ज कलेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला पंचायत को सभी पर्यटक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आदित्या रत्ना, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं नगर निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News