खेत में काम करते वक्त महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट निवासी धनुली देवी (45) पत्नी धाम सिंह को कल देर सायं खेत में काम करते समय एक जहरीले सांप ने काट लिया। महिला को सांप के काटने के बाद हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रही अन्य महिलाओं ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

महिला को सांप ने हाथ में दो जगह काट लिया था। परिजन खेत से महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। महिला अब भी जिला अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन महिला की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Breaking News