बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्गत निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 06/09/2026 को कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान के क्रम में किरायेदारों का पुलिस सत्यापन न कराने वाले 04 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही, सत्यापन न करने वाले 04 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा सभी मकान मालिकों, होटल/प्रतिष्ठान संचालकों एवं भवन स्वामियों से अपील की गई है कि अपने मकान, दुकान, होटल अथवा प्रतिष्ठान में किसी भी किरायेदार/बाहरी व्यक्ति को रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।
