4.41 किमी सड़क से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

खबर शेयर करें -

कपकोट: विधानसभा क्षेत्र कपकोट में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विधायक सुरेश गढ़िया ने बताया कि राज्य योजना के तहत सौंग–लोहारखेत मोटर मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क परियोजना पर करीब 4 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत आएगी और सड़क की कुल लंबाई 4.41 किलोमीटर है।

विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों को मुख्य सड़क और बाजार क्षेत्रों तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही किसानों और अन्य ग्रामीणों को भी अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कपकोट में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़कर विकास की गति को और तेज करना है। विधायक ने कहा कि विकसित और समृद्ध कपकोट के लिए विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News