80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद बागेश्वर के सभी थाना/चौकियों/कार्यालयों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन में किया गया ध्वजारोहण
80 वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांकः 15 अगस्त 2026 को *श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बागेश्वर में निर्धारित समयानुसार सम्मान पूर्वक ध्वजारोहण किया गया तथा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी।*
इस अवसर पर महोदय द्वारा *समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं* देते हुए *देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद कर देश की एकता, अखंडता की शपथ* दिलाई गई तथा *सभी को अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करने हेतु प्रेरित* किया गया।
इस दौरान *पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के पदक /सम्मान चिन्ह पाने वाले उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के नाम* पढ़कर सुनाये गये और *सभी पदक विजेताओं को बधाई* दी गयी।
जिसमें जनपद बागेश्वर पुलिस के *निरीक्षक सल्लाउद्दीन खान* को *पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड (सेवा के आधार पर), अपर उप निरीक्षक गुमान सिंह, महिला हेड कांस्टेबल शकुंतला* को *पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (सेवा के आधार पर)* तथा *कांस्टेबल सुरेश खाती को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (विशिष्ट कार्य हेतु) पदक* से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही *वर्ष 2026 में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले जनपद के अधिकारी/कर्मचारी गणों को प्रशस्ति पत्र* दिये गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आये 40 छात्र / छात्राओं को पुरस्कृत* किया गया। *पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन में वृक्षारोपण* किया गया एवं उपस्थित को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने व अपने आस पास स्वच्छता रखने को निर्देशित किया गया ।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेंद्र कुमार आर्य एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में *श्री मनीष शर्मा पुलिस उपाधीक्षक कपकोट द्वारा पुलिस कार्यालय* में एवं *समस्त थाना/चौकी व फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी/फायर स्टेशन में अधीनस्थ पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस* मनाया गया।
इसके अतिरिक्त *सभी थाना/चौकी, पुलिस कार्यालय/शाखाओं में सफाई अभियान चलाया गया साथ ही प्रकृति को हरा भरा रखने हेतु वृक्षारोपण किया* गया l जिस दौरान आम जनमानस को अपने आस-पास स्वच्छता रखने को प्रेरित किया गया।
