सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर बागेश्वर पुलिस सख्त; नियम तोड़ने वाले 33 वाहनों पर कार्यवाही,

खबर शेयर करें -

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
दिनाँक-05/06/2026 को यातायात नियमों और पुलिस आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान *यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 33 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत कार्यवाही की गई।
सार्वजनिक स्थानों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले /हुड़दंग करने वाले 12 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया
• बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान भी निरंतर जारी है।
• वाहनों को केवल पुलिस द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।
• किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस कर्मी या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News