सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर बागेश्वर पुलिस सख्त, नियम तोड़ने वाले 53 वाहनों पर कार्यवाही, 8 वाहनों का कोर्ट का हुआ चालान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों* के क्रम में चलाये जा रहे अभियान *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत *पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS)* के निर्देशन में सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। *यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।*

दिनाँक-12/05/2026 को *यातायात नियमों और पुलिस आदेशों का उल्लंघन* करने वाले चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। *इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 53 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत कार्यवाही की गई। तथा 8 वाहनो का कोर्ट का चालान किया गया।*

*सार्वजनिक स्थानों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले /हुड़दंग करने वाले 21 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया*

*👉बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान निरंतर जारी।*
*👉वाहनों को केवल पुलिस द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।*
*👉किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस कर्मी या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।*

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News