ऑपरेशन प्रहार के तहत स्मैक तस्करी पर बागेश्वर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी ।

खबर शेयर करें -

4.99 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।

*उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए* गए ।
उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 19/05/2026 को *कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग के दौरान अभियुक्त मनीष कुमार उर्फ मरिया के कब्जे से 4.99 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द कोतवाली बागेश्वर में FIR N0-31/2026 धारा 8/21/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा हैं* साथ ही अभियुक्त के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज एवं आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है।
उक्त बरामदा *अवैध स्मैक (हैरोइन) की अन्तर्राष्टीय बाजार में अनुमानित कीमत 1,50,000 (एक लाख पचास हजार रुपये )* है ।

*अभियुक्त का विवरण—-*
मनीष कुमार उर्फ मरिया पुत्र स्व० गोपाल राम निवासी घटवगड वार्ड थाना व जिला बागेश्वर उम्र 24 वर्ष।

*आपराधिक इतिहास*
1- FIR N0 105/2022 U/S 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट -(कोतवाली बागेश्वर )।
2- FIR N0 04/2025 U/S 08/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट -(कोतवाली बागेश्वर )।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—-
1- उ0नि0 नितिन बहुगुणा (कोतवाली बागेश्वर )।
2- हे0का0 सुरेश आर्या (कोतवाली बागेश्वर )।
3- हे0का0 पूरन मठपाल (कोतवाली बागेश्वर )।
4- का0 राजेन्द्र सिंह (कोतवाली बागेश्वर )।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News