सीएम धामी ने उत्तराखंड एसआई की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि में बदलाव के निर्देश दिए

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस विभाग में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, अभिसूचना, गुलनायक उपनिरीक्षक और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती के लिए शारीरिक नाप-जोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 02 सितंबर 2024 से होगी। पहले यह परीक्षा 20 जून 2024 को प्रस्तावित की गई थी। वर्तमान में गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों ने परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने इसे सहानुभूतिपूर्वक स्वीकार करते हुए परीक्षा को 02 सितंबर 2024 से कराए जाने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News