जिला कार्यकारिणी समिति (आपदा) की बैठक संपन्न, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यकारिणी समिति (आपदा) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी निर्माण कार्य स्थायी, सुरक्षित एवं दीर्घकालिक हों।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्थलीय निरीक्षण स्वयं करें, फील्ड पर सक्रिय रहें और कार्यों की रियल-टाइम निगरानी सुनिश्चित करें साथ ही थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन की कार्यवाही भी त्वरित पूर्ण करें। उन्होंने सभी विभागों को सरल, स्पष्ट एवं निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट प्रस्तुत करने, कार्यों में गति लाने और परस्पर समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए।


अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल ने विभागों को पूर्व में अनुमोदित कार्यों की यूसी (उपयोगिता प्रमाणपत्र) शीघ्र उपलब्ध कराने एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित विभिन्न विभागों के अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News