वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम चरण में जिलाधिकारी ने किया जिला कोषागार का सघन निरीक्षण

खबर शेयर करें -

वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम चरण में चल रही समापन प्रक्रिया के दृष्टिगत जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को जिला कोषागार का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार में सुरक्षित बहुमूल्य सामग्रियों, महत्वपूर्ण पंजिकाओं एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहनता से जांच-पड़ताल की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोषागार के एक-तालक एवं दो-तालक अनुभागों में सुरक्षित रखी गई कीमती वस्तुओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने पैडलॉक पंजिका, स्टाम्प पंजिका सहित अन्य प्रमुख रजिस्टरों एवं अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।


जिलाधिकारी ने कोषागार की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष समापन से संबंधित समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा में, पूर्ण पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ संपन्न किए जाएं। उन्होंने विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां भी प्राप्त कीं।

उन्होंने कोषागार कर्मियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में विशेष सतर्कता बरतते हुए वित्तीय अनुशासन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को पूर्णतः समाप्त किया जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी कन्हैया लाल सरकी, कोषाधिकारी आकाश रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News