गांधी जयंती पर कौसानी के अनाशक्ति आश्रम में गूंजे गांधी के विचार, सर्वधर्म प्रार्थना से लेकर सूत कताई तक कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के कौसानी स्थित अनाशक्ति आश्रम में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वधर्म प्रार्थना, सूत कताई, स्वच्छता अभियान और गांधीवादी विचारों पर गोष्ठी के माध्यम से राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई।

कौसानी का अनाशक्ति आश्रम महात्मा गांधी की स्मृतियों से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। गांधी जयंती पर आश्रम में सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गांधी जी के प्रिय भजनों के साथ अहिंसा, सत्य और भाईचारे का संदेश दिया गया। गांधी जी के चित्र पर सूत की माला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

आश्रम में खादी और स्वदेशी के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए सूत कताई यज्ञ और खादी प्रचार गतिविधियां भी आयोजित की गई। आश्रम परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गांधीवादी विचारों, ग्राम स्वराज, स्वदेशी और अहिंसा पर गोष्ठी एवं विचार-विमर्श किया गया। सामाजिक सेवा के तहत जरूरतमंदों और मरीजों की सहायता जैसे कार्यक्रमों को भी गांधी जी के सेवा भाव से जोड़ा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को गांधी के विचारों और उनके जीवन मूल्यों से जोड़ना रहा। साथ ही कौसानी के स्कूली बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित कराए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News