झूनी-खलझूनी मोटर मार्ग तीन दिन से बंद, पुल के एप्रोच भी खतरे में

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: सरयू घाटी में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण झूनी-खलझूनी मोटर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। मार्ग बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं झूनी गांव के समीप स्थित मोटर पुल की दोनों एप्रोच भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होकर यातायात के लिए खतरा बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशासी अभियंता और उपजिलाधिकारी कपकोट को स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र मार्ग और पुल की मरम्मत की मांग की है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान मोहन सिंह टाकुली, रमेश सिंह टाकुली, चंचल राम, दुर्गा सिंह, हयात सिंह खलझूनी, टीम सिंह खलझूनी, प्रताप सिंह, भजन सिंह और कमलेश गढ़िया समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी बागेश्वर को भी समस्या की जानकारी देकर जल्द कार्रवाई की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Breaking News