पिथौरागढ़ में सरकारी दफ्तरों में मोबाइल बैन की खबर निकली फर्जी, प्रशासन ने किया साफ

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: सोशल मीडिया पर इन दिनों पिथौरागढ़ के सरकारी कार्यालयों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। इस मामले में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई रोक नहीं लगाई गई है और सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही जानकारी पूरी तरह भ्रामक और असत्य है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सरकारी कार्यालयों में मोबाइल फोन के सामान्य उपयोग पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। साथ ही, सरकारी नियमों और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग पर भी सामान्य परिस्थितियों में कोई रोक नहीं लगाई गई है।

प्रशासन ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत जानकारी फैलाकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। ऐसे में आमजन को किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा नहीं करना चाहिए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक और प्रमाणिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।

जिला प्रशासन ने यह भी कहा कि वह पारदर्शिता, जवाबदेह सुशासन और जनहित के लिए लगातार कार्य कर रहा है। आम नागरिकों की सुविधा और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी विभागों को संवेदनशील और जिम्मेदार तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने साफ किया कि अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है और गलत सूचनाएं फैलाने से बचना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News