सचिव आपदा ने मंडलसेरा में कुंती गधेरे का किया स्थलीय निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड शासन के सचिव विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को आपदा से हुए नुकसान की पड़ताल की औऱ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। सचिव आपदा ने बागेश्वर में आपदाग्रस्त इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया तथा आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले।

सचिव आपदा ने मंडलसेरा में कुंती गदेरे का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सचिव ने मंडलसेरा सड़क मार्ग से विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज तक जल भराव की समस्या से राहत के लिए पानी की निकासी को मजबूत प्लान बनाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग को दिए। सचिव आपदा ने लोगों की तात्कालिक सुरक्षा को देखते हुए आरे के पास पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन और बोल्डर की निगरानी के लिए उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। तथा पहाड़ी की मॉनिटरिंग करते रहने के निर्देश दिए। मौके पर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने आरे के पास पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन,बोल्डर गिरने व पहाड़ी पर दरार पड़ने के संबंध में विशेषज्ञों कराये गए सर्वेक्षण की जानकारी सचिव को दी। इसके उपरांत सचिव ने झूला पुल का भी निरीक्षण किया। तथा झूला पुल की तकनीकी पहलुओं की जानकारी लोनिवि के अधिकारियों से ली। सचिव ने पालड़ीछिना निवासी आनंद सिंह के नए कीवी बागवान को भी देखा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News