मादक पदार्थों की रोकथाम एवं जागरूकता पर विशेष जोर।

खबर शेयर करें -

अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में एनकॉर्ड (NCORD) एवं राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की निगरानी, भांग एवं पोस्त की अवैध खेती की रोकथाम, मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों की जांच, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की गतिविधियों तथा जनजागरूकता अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खेती एवं तस्करी पर सतत निगरानी रखी जाए तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्राम स्तर पर व्यापक अभियान चलाए जाएं। उन्होंने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के नियमित निरीक्षण तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू निषेध संबंधी प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, प्रवर्तन कार्यवाही बढ़ाने तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

एडीएम ने अधिकारियों को MANAS हेल्पलाइन 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आमजन को नशा संबंधी सूचनाएं साझा करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद को नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज की दिशा में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार,पुलिस उपाधीक्षक अजय शाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित हो।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News