मुख्यमंत्री से मिले राज्य आंदोलनकारी, 10% आरक्षण लागू होने पर जताया आभार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किए जाने पर आंदोलनकारियों से मुलाकात की। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आंदोलनकारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता अटूट है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पेंशन बढ़ाने और आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी पेंशन देने का फैसला लिया है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में 2 लाख करोड़ की केंद्रीय योजनाओं पर काम हो रहा है, और प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। साथ ही, अवैध अतिक्रमण से 5000 एकड़ भूमि मुक्त कराई गई है।

इस मौके पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News