सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, विभागों को सौंपे गए दायित्व

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश में 15 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनपद में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से सेवा, संवाद, जनभागीदारी एवं नवाचार को बढ़ावा देते हुए नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा।

अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में विभागीय ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संबंधित विभागों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया तथा कार्यक्रमों के प्रभावी एवं समयबद्ध आयोजन के निर्देश दिए गए।

अभियान के अंतर्गत सेवा शिविर, युवा एवं विद्यार्थी संवाद, लाभार्थियों की सफलता की कहानियां, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण जैसी जनभागीदारी गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं तथा नवाचार से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News