मां-बेटे को जंगली सूअर ने किया घायल, हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के तुपेड़ में मां बेटे पर एक जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान मां बेटे खेत में काम कर रहे थे। शुक्रवार को करीब 1 से 2:00 बजे के बीच कमला देवी पत्नी ललित मोहन और उनके पुत्र दीपक पांडे पुत्र ललित मोहन खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने 108 पर फोन किया, और आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। महिला के पैर में फैक्चर की संभावना जताई जा रही है। राजस्व उपनिरीक्षक कमल उपाध्याय ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां दोनों का प्राथमिक उपचार चल रहा है। साथ ही वन विभाग को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News