भाजपा के पूर्व विधायक का विवादित बयान: महिलाओं के पहनावे को बताया दुष्कर्म की घटनाओं का कारण

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने विवादित बयान देते हुए महिलाओं के पहनावे को दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस बयान के बाद उन पर जमकर निशाना साधा जा रहा है।

चीमा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिलाओं और छात्राओं के प्रति बढ़ती घृणित सोच को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के पीछे महिलाओं का पश्चिम सभ्यता के पहनावे को अपना है। पहनावे को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि महिलाओं को भारतीय संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप वस्त्र धारण करने की बात कहीं हैं। उन्होंने अभिभावकों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन्हें अपने परिवार की महिलाओं और बालिकाओं को भारतीय संस्कृति के मुताबिक वस्त्र धारण कराना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News