सीमा-लतोलिया मोटरमार्ग के डामरीकरण कार्य की शुरुआत, 1.41 करोड़ से सुधरेगी सड़क

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: गरुड़ तहसील क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य योजना के अंतर्गत सीमा-लतोलिया मोटरमार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य पर करीब 1.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम में विधायक पार्वती दास और दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्य की शुरुआत की।

इस मौके पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि गरुड़ तहसील के दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंचना क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी है। सड़क बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार सड़क नेटवर्क को मजबूत करने का काम कर रही है, ताकि गांवों को बेहतर संपर्क मिल सके।

विधायक पार्वती दास ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र के कई तोक अब भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। सरकार ऐसे सभी क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से सड़क मार्ग से जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क पहुंचने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा और बाजार जैसी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल पाएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा, जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जेसी आर्य, विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास, ग्राम प्रधान दिनेश लोहनी, रमेश जोशी और मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News