मुख्यमंत्री ने 153 नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उन्होंने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 153 नव नियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उच्च शिक्षा विभाग में 68 असिस्टेंट प्रोफेसर, शहरी विकास विभाग में 63 अधिशासी अधिकारी और 22 कर व राजस्व निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का नाम निर्वहन मनोयोग और ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि नए नियुक्त अधिकारी राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने में अपना योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों का प्रभाव लाखों लोगों पर पड़ेगा, इसलिए जनता के विश्वास पर खरा उतरना सभी की शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी शहरों के नवीनीकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक फकीर राम टम्टा, सचिव शैलेश बगौली, नितेश झा, निदेशक शहरी विकास नितिन भदौरिया, अपर निदेशक डॉ. ललित नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News