सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ में किया आत्मसमर्पण, 21 दिनों की जमानत पर आए थे बाहर

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। ट्रायल कोर्ट में विशेष जज कावेरी बावेजा ने शनिवार को उनकी अंतरिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई के लिए 5 जून की तारीख दी है।

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए मिली राहत की समय सीमा खत्म होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रविवार को जेल जाना ही होगा। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर ट्रायल कोर्ट ने पांच जून के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया।

केजरीवाल ने जेल से बाहर बने रहने के कई असफल प्रयास किए। उन्होंने चिकित्सा जांच कराने के लिए अंतरिम जमानत बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी। शीर्ष कोर्ट ने इसे अस्वीकार करते हुए उन्हें ट्रायल कोर्ट जाने को कहा। ट्रायल कोर्ट में विशेष जज कावेरी बावेजा ने शनिवार को उनकी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News