सीएम धामी की बड़ी घोषणा, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़कर ₹75 हजार

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ाने की घोषणा की है। आज आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि अब ₹51 हजार से बढ़ाकर ₹75 हजार की जाएगी। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि भी ₹51 हजार से बढ़ाकर ₹61 हजार कर दी जाएगी। इस फैसले को प्रदेश की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण प्रोत्साहन माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण से प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों, महिलाओं और परिवारों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को जिम्मेदारी से निभा रही हैं। सरकार का उद्देश्य ऐसे योगदान को पहचान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए आगे भी इसी तरह प्रयास करती रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News