भारी बारिश का खतरा, बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक की छुट्टी, बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 14 अगस्त 2025 (गुरुवार) को राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी-बारिश के दौर की संभावना जताई है। चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपद बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि खराब मौसम में बच्चे घर से बाहर न निकलें और सतर्क रहें। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News