पिथौरागढ़ में सड़कों की हालत पर सख्त हुए डीएम, गड्ढों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों को फटकार

खबर शेयर करें -

बिटुमिन की कमी नहीं बनेगी बहाना, डीएम ने दिए तत्काल मरम्मत और सख्त कार्रवाई के निर्देश

पिथौरागढ़ जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों की खराब स्थिति को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़कों पर बढ़ते गड्ढों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और बीआरओ के अधिकारियों को फटकार लगाई।

जिलाधिकारी ने साफ कहा कि खराब सड़कों की वजह से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी गड्ढों की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बिटुमिन (डामर) की कमी के कारण कार्यों में देरी हो रही है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि संसाधनों की कमी को बहाना नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने तत्काल बिटुमिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी स्थिति में काम में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने यह भी कहा कि जहां भी सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य चल रहा है, वहां गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी और दैनिक प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए। आने वाले बारिश के मौसम को देखते हुए संवेदनशील और खराब सड़कों की पहचान कर पहले से योजना बनाने को कहा गया है।

सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीएम ने संकेतक, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News