डीएम पाल ने बागेश्वर में छह जुलाई को स्कूलों में अवकाश के निर्देश जारी किए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 05.07.2024 को अपरान्हः 02:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा दो दृष्टिगत दिनोंक 06.07.2024 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 06.07.2024 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आँगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Breaking News