वज्यूला इंटर कॉलेज के पास झूलते बिजली तार बने खतरा, तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

खबर शेयर करें -

गरुड़ विकासखंड के अटल उत्कृष्ट पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला के पास लंबे समय से बिजली के तार खतरनाक तरीके से झूल रहे हैं। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में डर बना हुआ है। बारिश और तेज हवा के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जोशी राघवप्रेमी ने बताया कि विद्यालय प्रशासन की ओर से कई बार संबंधित विभाग को समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते तारों को सुरक्षित नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग और जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। प्रमोद जोशी ने चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर झूलते तारों को सुरक्षित स्थान पर नहीं हटाया गया तो विद्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News