बागेश्वर में रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित, कई सेवाएं रही बंद, कर्मचारियों ने उठाई वेतन और नियमितीकरण की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर रोडवेज डिपो में शुक्रवार को बसों का संचालन प्रभावित रहा। दोपहर एक बजे मुनस्यारी-दिल्ली सेवा संचालित हुई, जबकि धरमघर सेवा बंद रही। वहीं, स्टाफ की कमी के चलते भद्रकाली सेवा भी नहीं चल सकी।

रोडवेज कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार डिपो में 10 नई और पांच पुरानी बसें हैं। कर्मचारियों ने पांच नई बसों की आवश्यकता जताई है। इनमें दो बसें बरेली, दो भराड़ी-दिल्ली मार्ग और एक बस आपातकालीन स्थिति के लिए मांगी गई है। डिपो में चालकों की कमी भी बनी हुई है। कर्मचारियों ने 18 वर्ष से सेवा देने के बावजूद नियमितीकरण नहीं होने, समान कार्य-समान वेतन का लाभ न मिलने और जुलाई के बाद अगस्त, सितंबर व अक्टूबर का वेतन नहीं मिलने की समस्या उठाई।

वहीं, डिपो इंचार्ज गुसाई राम ने हड़ताल का असर नहीं होने और सभी सेवाओं के सामान्य संचालन की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News