4405 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के 11 विभागों में समूह ‘ग’ के 4405 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया इसी माह से शुरू करने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने 15 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसके साथ ही परीक्षा तिथि और परिणाम जारी करने का शेड्यूल भी निर्धारित होगा।

आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने बताया कि सभी रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकार द्वारा बीते तीन सालों में 16,000 से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। पुलिस दरोगा और शिक्षकों के सैकड़ों पदों पर भर्ती फिलहाल प्रगति पर है।

आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समय सीमा का पालन करने का संकल्प लिया है। 15 सितंबर से जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें पुलिस आरक्षी के 2000, वन आरक्षी के 700, इंटर स्तरीय सींचपाल, कनिष्ठ सहायक, राजस्व सहायक, मेट, कार्य पर्यवेक्षक के 1200, वैयक्तिक सहायक के 280, वैज्ञानिक सहायक के 50, स्नातक स्तरीय 50, सहायक विकास अधिकारी के 40, वाहन चालक 25, लाइब्रेरियन के 10, प्राइमरी शिक्षक एसटी के 15 और आईटीआई विभिन्न ट्रेड के 35 पद शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News