दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अदालत में पेश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। थाना बैजनाथ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वादी की शिकायत के आधार पर थाना बैजनाथ में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 02/24 धारा 376(2)झ IPC और 5(ञ)(ii)5ठ/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

मामले की जांच के बाद थाना बैजनाथ पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर विशेष सत्र न्यायाधीश बागेश्वर की अदालत में पेश किया। पुलिस की गिरफ्तारी टीम में एसआई विनीता बिष्ट, एएसआई दारा सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र राणा, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News