चार अगस्त को आरेंज अलर्ट के चलते स्कूल रहेंगे बंद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनाँक 03.08.2025 को सांय 06:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनोंक 04.08.2025 को जनपद बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेन्ट अलर्ट जारी किया गया है। तद्धम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 04.08.2025 (सोमवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त् शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनाँक 04.08.2025 (सोमवार) को जनपद बागेश्वर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Breaking News