मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर बागनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बागनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भगवान बागनाथ से प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। विधायक पार्वती दास ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए उनका मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है।

वही भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को सेवा और धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

भाजपा महामंत्री संजय परिहार ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर बागनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में आज प्रदेश विकास के नए आयाम बना रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News