जंगली सुअर के हमले में शिक्षक की मौत, परिवार में छाया शोक

खबर शेयर करें -

बेरीनाग। जंगली सुअर के हमले में चौकोड़ी निवासी और पब्लिक स्कूल के शिक्षक रघुवीर सिंह की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह उडियारी से लगे जंगल में जानवरों को चराने गए थे। देर शाम को घर लौटते समय घर से कुछ दूरी पर अचानक जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में रघुवीर सिंह बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी बेरीनाग पहुँचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रघुवीर सिंह वर्तमान में चौकोड़ी के एक पब्लिक स्कूल में शिक्षक थे। उनकी मृत्यु के बाद, उनकी पत्नी गीता बेसुध पड़ी हैं और घर में आठ वर्षीय पुत्र के साथ वृद्ध माता-पिता भी हैं। रघुवीर सिंह मूल रूप से डुगरी मुनस्यारी के रहने वाले थे और पिछले तीन दशकों से उडियारी बैंड के पास रह रहे थे। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News