कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली सफलता पर कांग्रेस ने बागेश्वर में जोरदार जश्न मनाया। शनिवार को एसबीआई तिराहे पर आतिशबाजी की गई। खुशी में झूमते कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा किया।

कांग्रेस के वक्ताओं ने बताया कि बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटौला और मंगलौर सीट पर काजी निजामुद्दीन को जीत मिली है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकारों से लोगों का मोहभंग हो गया है। उपचुनाव परिणाम इसका प्रमाण है। 

उन्होंने यह भी बताया कि पूरे देश में 13 सीटों पर हुए उपचुनाव में से 11 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीते हैं। इससे स्पष्ट है कि आगामी नगर पालिका, पंचायत चुनाव तथा विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। महंगाई, भ्रष्टाचार और तानाशाही से हर कोई परेशान है। जनता ने इसके खिलाफ मन बना लिया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कवि जोशी, गीता रावल, राजेंद्र टंगड़िया, भगवत डसीला, इंद्रा जोशी, राजेंद्र परिहार, कुंदन गिरी, प्रकाश बाछमी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News