रोमांचक मुकाबलों से गुलजार रहा कपकोट, एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरता क्षेत्र

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: प्रतियोगिता के अन्तिम दिन रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए 64 प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सटीक लैंडिंग और उत्कृष्ट उड़ान कौशल का परिचय दिया।

जालेख से उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडरों से कपकोट का आसमान रंग-बिरंगी छतरियों से सजा नजर आया, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रतियोगिता स्थल पर स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों की भारी उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

इस आयोजन के माध्यम से कपकोट क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान मिल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

प्रतिभागियों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण सत्र और सुरक्षा संबंधी विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और अधिक पेशेवर बन सका।

प्रतियोगिता में 92 प्रतिभागियों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से 78 ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें से 55 ने चारों राउंड पूरे किए। वहीं कल फ्री फ्लाइंग के साथ पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन, पर्यटन विभाग और आयोजन समिति की सराहनीय भूमिका रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News